Thursday, October 29, 2026
Home Jammu & Kashmir सरकारी स्कूल का हैडमास्टर निकला आतंकियों का मददगार, गोला बारूद बरामद, चुनाव...

सरकारी स्कूल का हैडमास्टर निकला आतंकियों का मददगार, गोला बारूद बरामद, चुनाव की भीड़ में करना था नुकसान

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल का हेड मास्टर पिछले कईं सालों से आतंकवादियों की मदद कर रहा था और आतंक को फैलाने के लिए तरह-तरह के हथ कंडे अपना रहा था। सूत्रों के मुताबिक ओजीडब्ल्यू पिछले लंबे समय से आतंक फैलाने का काम तो कर ही रहा था , उसका मकसद आगामी चुनाव की भीड़ में बारी नुकसान पहुंचाने का था। सेना की आर-आर बटालियन , रोमियो व जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बिंग के जवान काफी दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। आखिर ओजीडब्ल्यू हेडमास्टर को जवानों ने दरदबोच लिया। पूछताछ के उपरांत उसके कब्जे से विदेशी हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया। जांच जारी है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकियों के लिए कार्य कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में रविवार को सेना की राष्ट्रीय राइफल और रोमियो व जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बिंग के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। ओजीडब्ल्यू एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के तौर पर कार्यरत है। उसके पास से एक पिस्तौल और घर से दो विदेशी ग्रेनेड भी बरामद किए। पकड़े गए ओजीडब्ल्यू की पहचान क़मरुद्दीन के रूप में की गई है। इस संबध में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू है।
….

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here