रामगढ़िया और ओबीसी समुदाय ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की

module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.44583333, 0.44583333); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Night; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (200, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.44583333, 0.44583333); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा रामगढ़िया और स्वर्णकार समुदाय के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रामगढ़िया सिख ऑर्गनाइजेशन इंडिया, ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन, समुचा रामगढ़िया समुदाय और ओबीसी वर्ग के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त सह जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल आईएएस को पत्र लिखा पत्र दिया गया।

Advertisements

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रामगड़िया सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव सिंह कौंसल, जसपाल सिंह खीवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन, बिक्रमजीत सिंह कलसी अध्यक्ष होशियारपुर सिटी-1 शिरोमणि अकाली दल, चेयरमैन कुलदीप सिंह खांबा, अमरजीत सिंह एएसआई चेयरमैन पंजाब मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरदेव सिंह कौंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव को लेकर एक आम बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब के मौजूदा कैबिनेट मंत्री और लोकसभा सीट खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुलर ने रामगढि़या समुदाय और स्वर्णकार सुन्यारा समाज को अभद्र भाषा का प्रयोग कर पूरे ओबीसी समाज को नीच भावना से संबोधित कर अपमानित कर मजाक उड़ाया गया।

इस मौके पर रामगढि़या समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान से मांग की कि लालजीत सिंह भुल्लर को कैबिनेट मंत्री के संवैधानिक पद से बर्खास्त किया जाए और साथ ही उनकी लोकसभा सीट से उम्मीदवारी रद्द कर उक्त मंत्री को पद सौंपा जाए। अपने संवैधानिक पद की शपथ लेते समय ली गई शपथ का उल्लंघन करने तथा गलत भावना से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज का मजाक उड़ाने वाले आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस शिकायत की प्रति मुख्य चुनाव आयुक्त पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को कार्रवाई के लिए भेजी गई थी  इस अवसर पर चेयरमैन कुलदीप सिंह खांबा, अमरजीत सिंह आसी चेयरमैन पंजाब, मलकीत सिंह मरवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसपाल सिंह खीवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन, परमजीत सिंह कल्याण, रविंदर सिंह चड्ढा पंजाब अध्यक्ष, गुरदेव सिंह पंवार  महासचिव, बिक्रमजीत सिंह कलसी अध्यक्ष होशियारपुर शहरी-1 शिरोमणि अकाली दल, गुरबिंदर सिंह पलाहा मीडिया सलाहकार, जसवन्त सिंह भोगल सी. उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह सीहरा उपाध्यक्ष भारत, अवतार सिंह लायल उपाध्यक्ष पंजाब, हरदीप सिंह राजू, सरबजीत सिंह चड्ढा आदि विभिन्न रामगढि़या समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here