Saturday, October 17, 2026
Home Himachal कैप्टन रणजीत के स्वागत को सजने लगा सुजानपुर, शुरू होगी स्वागत रैली

कैप्टन रणजीत के स्वागत को सजने लगा सुजानपुर, शुरू होगी स्वागत रैली

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कैप्टन रणजीत सिंह राणा शनिवार को  कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर पहुंच रहे हैं। कैप्टन के स्वागत के लिए कांग्रेस ने सुजानपुर को सजाना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया , विधायक सुरेश कुमार, विधायक चंद्रशेखर सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता  स्वागत समारोह में शामिल रहेंगे।

Advertisements

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजिंदर वर्मा ने बताया कि शनिवार को कैप्टन रणजीत सिंह 10:30 बजे अणु चौक पर पहुंचेंगे। यहां से 11:00 बजे प्रस्थान कर 11:10 चौकी , 11:30 कुठेड़ा, 12:00 भड़मेली, 12:20 चबूतरा, 12:35 धनोटू, 1:00  भलेठ, 1:15 डोली पेट्रोल पम्प, 1:35 बस स्टैंड सुजानपुर पहुंचेंगे। गौरतलब है की तय रणनीति के तहत  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा से कैप्टन रणजीत की कॉन्ग्रेस एंट्री करवा  पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा को घेरने के लिए सुजानपुर की किलेबंदी कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here