Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal सोशल मीडिया की बदौलत 20 घंटे में मालिक तक पहुंची गाड़ी की...

सोशल मीडिया की बदौलत 20 घंटे में मालिक तक पहुंची गाड़ी की गुमशुदा आर.सी.

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग से गाड़ी की गुमशुदा आर सी 20 घंटे में ही मालिक तक पहुँच गयी है। हमीरपुर जिला के बारीं पंचायत के महाड़े निवासी विपिन चंदेल जोकि धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं वीरवार को हमीरपुर के पास डांगकवाली रोड पर एक गाड़ी की आरसी पड़ी हुई मिली। इस सूचना को फ़ोन नम्बर सहित सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया तो शुक्रवार सुबह ठाना दरोगन गांव के प्रकाश चंद का इस बारे फ़ोन आ गया।

Advertisements

उन्होंने आरसी के मालिक का फोन नंबर और पहचान बताकर गुमशुदा वस्तु को मालिक तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। आरसी के मालिक मनीष कुमार ने विपिन चंदेल से संपर्क कर टौणी देवी बाज़ार की एक दुकान से अपनी आरसी प्राप्त कर ली है। मनीष कुमार ने सोशल मीडिया के सही प्रयोग की प्रशंसा की तथा विपिन और प्रकाश का धन्यवाद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here