Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गौसेवा कार्यों के लिए एडवोकेट मरवाहा और हरीश शर्मा का सम्मान

गौसेवा कार्यों के लिए एडवोकेट मरवाहा और हरीश शर्मा का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर स्थित भगवान परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रुप से पहुंचे गोबिंद गोधाम गौशाला के प्रबंधक एडवोकेट राकेश मरवाहा व हरीश शर्मा को सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर अन्नत श्री श्री 108 दण्डी स्वामी विपिन आश्रम जी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए श्री मरवाहा व शर्मा से कहा कि उनकी संस्था द्वारा गऊ सेवा के लिए जो किया जा रहा है, वह समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में गऊ सेवा एवं गऊ दान का महत्व बताया गया है और इसके लिए बहुत बड़े-बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं और हमारा सौभाग्य है कि हमें गऊ सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने उपस्थिति को गऊ सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री मरवाहा व हरीश शर्मा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन हें यह सेवा करने का मौका मिला है तथा संतों के आशीर्वाद से वह इसे निरंतर करते रहेंगे। इस मौके पर प्रधान मधुसूदन कालिया, हरीश एरी व मनोज दत्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here