Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को हरविंदर कौर गरेयाल ने दिया एक लाख रुपये का...

ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को हरविंदर कौर गरेयाल ने दिया एक लाख रुपये का सहयोग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर हरविंदर कौर गरेयाल जो कि लन्दन (इंग्लैंड) से आए है उन्होंने संस्था के संरक्षक डॉ. जमील बाली के माध्यम से सोसाइटी को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह आर्थिक सहयोग सोसाइटी द्वारा कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (कॉर्निया संबंधी अंधेपन) को दूर करने तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। डॉ. जमील बाली की मेहनत, लगन और सोसाइटी के प्रति समर्पण हमेशा से ही संस्था के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। उनके निरंतर प्रयासों से सोसाइटी को समाज के लोगों का सहयोग प्राप्त करने और मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

Advertisements

इस अवसर पर हरविंदर कौर गरेयाल ने कहा, “रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाना और उसे फिर से दुनिया देखने का अवसर प्रदान करना बहुत बड़ा पुण्य कार्य है। सोसाइटी के इन प्रयासों से प्रभावित होकर मैंने इस नेक कार्य में अपना योगदान देने का प्रयास किया है। मुझे आशा है कि यह सहयोग जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगा और उन्होंने आगे भी सोसाइटी को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. जमील बाली ने हरविंदर कौर गरेयाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “समाज के जागरूक एवं सेवाभावी लोगों का सहयोग हमारी सोसाइटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हरविंदर कौर गरेयाल द्वारा दिया गया एक लाख रुपये का सहयोग मानव सेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उदारता का प्रतीक है। इस प्रकार के सहयोग से हमें अपने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें नेत्रदान और कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन के माध्यम से नई रोशनी प्रदान की जा सके।”

इस अवसर पर सोसाइटी की कार्यकारी कमेटी ने इस नेक कार्य के लिए हरविंदर कौर गरेयाल और डॉ. जमील बाली के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और जनभागीदारी से ही नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों को दृष्टि प्रदान करने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सकता है। अंत में सभी सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने और इस महान सेवा कार्य में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सके। इस अवसर पर अविनाश सूद, प्रो. सी. वी. अरोड़ा,सुरिंदर पाल दीवान, मदन लाल महाजन, दविंद्र अरोड़ा, कृष्ण किशोर, रमिन्द्र सिंह, दीपक मेहंदीरत्ता, राजिंद्र मोदगिल, जगदीश अग्रवाल, ईशान जैन व अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here