
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर वीरवार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस (डबल लॉक) की मासिक पड़ताल की। अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, सीपीआई (एम) से बलविंदर सिंह के अलावा सहायक नोडल अधिकारी बलविंदर सिंह, चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर, कानूनगो लखवीर सिंह भी मौजूद थे।












