मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद ने प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुवाई में मजदूर भाटियों को टी-शर्ट व लोयर आदि भेंट किए। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश के विकास में मजदूरों की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इनके बिना किसी भी प्रोजैक्ट की कल्पना भी बेमायने होगी। श्री अरोड़ा ने कहा कि मजदूर के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। भले ही सरकार मजदूर भाईयों के लिए अलग-अलग समय पर भलाई योजनाएं चलाती है तथा समाज के हर वर्ग को भी इनकी भलाई के कार्य करने चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर सचिव राजिंदर मोदगिल ने कहा कि निर्माण कार्य किसी भी प्रकार का हो मजदूर भाईयों के बिना पूरा नहीं होता तथा दुनिया भर में हो रहे विकास कार्य इन्हीं पर निर्भर हैं। ये वर्ग हर मौसम और परिस्थितियों में अपना कार्य पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से करता है। उन्होंने भाविप की तरफ से भविष्य में भी इन्हें जरुरत का सामान भेंट करते रहने की बात कही। इस अवसर पर एचके नकड़ा, विजय अरोड़ा, जगदीश अग्रवाल, एनके गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here