
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में खेली जा रही लीग क्रिकेट में आज नंदन की क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में सुपर जाइड क्रिक्रेट क्लब ने चढ़दीकला किंग्स को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर कस्बा हरियाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 192 रन बनाए। जिसमें विक्की ने 88 रनों का योगदान दिया। सुपर जाइड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हैप्पी ने 2 विकेट व कुलदीप धामी ने 1, सनी इंद्र ने 1, काली ने 1 विकेट प्राप्त किया।

एक बड़े लक्ष्य की पीछा करने उतरी सुपर जाइड की तरफ से खेल रहें राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी की तरफ से खेली गई शानदार 76 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 19.5 ओवरों में 196 रन बनाकर छह विकेटों से शानदार जीत प्राप्त की। जिसमें मनदीप सैनी ने भी 65 रनों, कप्तान सनी इंदर ने 19 रन नाबाद, क्रिश पांडे ने 18 रनों का योगदान दिया। कुलदीप धामी को खेली गई शानदार 76 रनों की नाबाद पारी व एक विकेट लेने पर मैन आफ दी मैच दिया गया।












