
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि मां धरती पर भगवान का दूसरा रूप होती है जो हमें जीवन देती है व हमारा जीवन संवारती है।माता ही पहली शिक्षक होती है।इस मौके पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पाठशाला में हर तरह के नए प्रयासों की जानकारी भी सांझा की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बच्चों की अदाओं का माताओं ने भी भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर आई हुई माताओं को कुछ मनोरंजन के टास्क में हिस्सा लेने का मौका दिया गया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कार भी दिया गया।












