Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal दो कारों में टक्कर, युवक की मौत, 6 घायल

दो कारों में टक्कर, युवक की मौत, 6 घायल

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास कैंची मोड़ में दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर चंडीगढ़ और यूपी नंबर की गाड़ी में हुई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नंबर में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। टक्कर में सभी यात्री घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस से एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया। टक्कर के बाद वाहन का चालक शुभम (25) पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव चक्का जोगिंद्रनगर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

बाद में डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। यूपी नंबर की कार में चार लोग बैठे थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पर्यटन एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here