Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हिंदू परिषद 10 दिसंबर को गांधी चौक में करेगी धर्मसभा

हिंदू परिषद 10 दिसंबर को गांधी चौक में करेगी धर्मसभा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विश्व हिंदू परिषद 10 दिसंबर को हमीरपुर के गांधी चौक में विशाल धर्मसभा का आयोजन करेगी। इस धर्मसभा में 10 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। शुक्रवार को हमीरपुर के शिव मंदिर में आयोजित बैठक में धर्मसभा की तैयारियों के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील जसवाल प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने की।

Advertisements

इस बैठक में विभाग विलासपुर, हमीरपुर, देहरा, ज्वालामुखी के सभी प्रखंड व जिला के सभी आयामों के कार्यकर्ता, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, बजरंग दल, सत्संग प्रमुख मठ, मंदिर सेवा प्रमुख इत्यादि लोगों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी अनिल कुमार शर्मा बजरंग दल विभाग संयोजक ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि आर.एस.एस. के जिला कार्यवाहक किशोर सहित तुषार डोगरा, पंकज, विपिन अग्निहोत्री, संजीव शर्मा, चिरंजी लाल, साहिल, नीता, अश्विनी कपिल, नरेश, किशोर, कुलदीप, अंकित, रोशन इत्यादि ने धर्मसभा को सफल करने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here