Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal पटलांदर की पीएचसी में शौचालय और पीने के पानी की दिक्कत शीघ्र...

पटलांदर की पीएचसी में शौचालय और पीने के पानी की दिक्कत शीघ्र दूर होगी: कैप्टन रणजीत 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह स्वयं कार्यालयों और संस्थानों में जा लोगों को आने वाली समस्याओं का जायजा ले रहे हैं । इसी कड़ी में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटलांदर का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की। उन्होंने मरीजों से बात चीत कर अस्पताल की कमियों का पता लगाया। वहां मौजूद लोगों ने पीएचसी में शौचालय और पानी के कूलर की कमी के बारे में बताया।

Advertisements

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मेडिकल ऑफिसर को जल्द इन सभी कार्यों का आकलन कर  रिपोर्ट देने तथा  जल्द इन समस्यायों का निपटारा  करने के लिए कहा। विधायक कैप्टन रणजीत ने बताया  कि  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कमियों को जल्द से जल्द समाप्त किया जायेगा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य  की व्यवस्था की दृष्टि से प्रदेश में सबसे पहले देखा जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here