Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सुजानपुर के नवनियुक्त भाजपा मंडल के अध्यक्षों ने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंच...

सुजानपुर के नवनियुक्त भाजपा मंडल के अध्यक्षों ने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल का लिया आशीर्वाद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के सुजानपुर विधानसभा के बने दो नए मंडलों के अध्यक्ष बमसन मंडल से प्रोफेसर विक्रम राणा व सुजानपुर टिहरा से जसवंत सिंह ने भाजपा समर्थकों  सहित समीरपुर पहुंच कर पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से  लिया आशीर्वाद । इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी रहे मौजूद। प्रोफेसर धूमल ने दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचना कठिन होता है और उस पर टीके रहना उससे भी मुश्किल होता है सबको मिलजुल कर मेहनत से हासिल करना होगा। हमीरपुर का खोया अस्तित्व। धूमल ने कहा के पद बदलते रहते हैं आज है कल नहीं पर जिसको कभी पूर्व नहीं लगता हे वह है संगठन का कार्यकर्ता। कार्यकर्ता सदैव से संगठन का सच्चा सिपाही रहता है।  
 
धूमल ने कहा कि प्रदेश में हमीरपुर को भाजपा का गढ़ खा जाता था। सबसे मजबूत संगठन हमीरपुर  का माना जाता था।  उस स्थान को फिर से प्राप्त करना है। पांचों की पांचो सीटें विधानसभा में हम जीते हमारे सांसद को यहां से अच्छी लीड मिले इस मुकाम  को प्राप्त करने के लिए आप सबको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। धूमल ने कहा कि  दुर्भाग्य बस आपको हालात का सब पता है  हम पिछले विधानसभा चुनाव में गिरे हैं लोकसभा चुनाव में कुछ रिकवरी हुई है अब हम सबको संकल्प लेना है के सब मिलजुल के इतनी मेहनत करेंगे के हमीरपुर फिर से प्रदेश के शिखर पे रहे और शिखर पे तब होगा जब आप मेहनत करेंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here