Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal पंजाब रेजिमेंट सेंटर में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती 5 जनवरी 2021...

पंजाब रेजिमेंट सेंटर में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती 5 जनवरी 2021 को

ऊना(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रेजिमेंट सेंटर द्वारा 5 जनवरी, 2021 को डीएससी में पूर्व सैनिकों की भर्ती हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को 4 जनवरी, 2021 को रेजीमेंट सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत जवान (सैनिक सामान्य डियूटी/लिपिक), जिनकी आयु 46 वर्ष से कम हो और जिन्हें पेंशन पर गए हुए अभी 2 वर्ष से कम समय हुआ हो, इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदक अपने साथ आर्मी व सिविल के प्रमाण पत्र, आर्मी डिस्चार्ज बुक और 16 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। इसके अलावा यदि कोई कृत्रिम दांत अथवा चश्मा प्रयोग करता हो तो वे भी साथ ले जाने होंगे।भर्ती रैली में भाग लेने के लिए शर्तेंराघव शर्मा ने कहा कि भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आवेदक का चरित्र सराहनीय या बहुत अच्छा हो, उसका डिस्चार्ज आर्मी रूल 13(3) आइटम थर्ड(फिफ्थ) के तहत न हुआ हो, प्रार्थी को सेना से अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बर्खास्त न किया हो, सेना में पूरे सेवा काल के दौरान दो से ज्यादा और आखिरी तीन सालों में रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए व आखिरी पांच सालों में एए सेक 48 में रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की पेंशन जाते समय मेडिकल स्थिति ऐ वाय ई या शेप-। होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित अन्य व विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here