Saturday, October 24, 2026
Home Himachal इंदिरा स्टेडियम ऊना में भर्ती रैली 1 से 16 मार्च, पंजीकरण करने...

इंदिरा स्टेडियम ऊना में भर्ती रैली 1 से 16 मार्च, पंजीकरण करने की प्रक्रिया 13 फरवरी तक

ऊना(द स्टैलर न्यूज़)। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 1 मार्च से 16 मार्च, 2021 को सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए नलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए 13 फरवरी, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लिए होगी। इसके अलावा धर्म गुरू (आर टी जेसीओ) और हवलदार (एस ए सी) वर्ग के लिए सभी हिमाचल प्रदेश, यूटी चंड़ीगढ और हरियाणा के गुडग़ाव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोडक़र सभी उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते है। रैली का संचालन कोविड-19 से संबंधित सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती के वेबसाईट पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here