Sunday, October 25, 2026
Home Himachal मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पी एन बी डोह उप शाखा प्रबंधक  दिनेश कुमार रहे। नन्हीं बच्चियों ने  अतिथि महोदय के स्वागत  में खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य, पहाड़ी नाटी, भांगड़ा, फनी डांस , व मैथमेटिक स्किट मुख्य आकर्षण रहे। विद्यालय के सभी छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता शर्मा  ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में होने वाली आगामी शैक्षणिक  व अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य अतिथि  को युवाओं के लिए आदर्श बताते हुए उनका समारोह में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisements

मुख्य अतिथि व स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में बच्चों को निष्ठा पूर्वक पढ़ाई करने ,अच्छे संस्कार ग्रहण करने व नशा मुक्त रहने पर विशेष बल देते  हुए विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि कोई भी बैंक किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार की उसकी कोई पर्सनल जानकारी व ओ टी पी  की मांग नहीं करता। बैंक के नाम से इस तरह की जानकारी प्राप्त करने पर तुरंत  सावधान हो जाए वरना आप धोखे का शिकार हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here