किसान मोर्चा ने किया आह्वान, 22 जनवरी को फिर मनाएं दिवाली

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा जिला हमीरपुर  किसान मोर्चा ने लोगों से आह्वान किया है कि  22 जनवरी को एक बार फिर से दिवाली  मनाएं क्योंकि भगवान राम इस दिन अयोध्या में अपने घर विराजमान हो रहे हैं। किसान मोर्चा की  बैठक हमीरपुर भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल काकू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

Advertisements

इस बैठक में हमीरपुर  जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा प्रभारी बलवंत सिंह ,जिला के दोनों महामंत्री  मुख्य रूप से उपस्थित रहे। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्यों से विस्तृत चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने किसान मोर्चा को लोकसभा चुनावों की तैयारियां बूथ सर  पर शुरू करने का निर्देश दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here