Friday, October 23, 2026
Home Crime शर्मसारः काम दिलाने के बहाने किया दलित युवक से कुकर्म, प्राइवेट पार्ट...

शर्मसारः काम दिलाने के बहाने किया दलित युवक से कुकर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना देहाती के रायकोट से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां मजदूरी का काम दिलाने का झांसा देकर एक मिस्त्री और उसके साथी ने दलित समुदाय से संबंधित एक गरीब युवक को पहले जबरन नशा करवाया और फिर उसके साथ कुकर्म किया। दरिंदों की हैवानियत यहीं नहीं थमी; उन्होंने युवक के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का गोल डंडा डालकर उसे अंदरूनी व बाहरी रूप से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस अमानवीय कृत्य और जान से मारने की धमकियों के चलते सदमे में आया पीड़ित युवक तीन दिन तक असहनीय पीड़ा सहता रहा और आत्महत्या करने की सोचने लगा। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करवाने के बाद पीड़ित ने आपबीती बताई।

Advertisements

घटना के करीब 20 दिन बाद थाना सिटी रायकोट की पुलिस ने मुख्य आरोपी नानक सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मां के अनुसार, जब युवक बेसुध हो गया तो आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का गोल डंडा घुसा दिया और भारी चोटें पहुंचाईं। युवक के गले पर नाखूनों से खरोंचने के गहरे निशान थे और उसका पूरा गला सूजा हुआ था। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। खौफजदा युवक किसी तरह लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचा। घर लौटने के बाद युवक डर और घोर शर्मिंदगी के चलते चुपचाप बिस्तर पर पड़ा रहा। उसने दो-तीन दिन तक असहनीय दर्द बर्दाश्त किया।

अंदरूनी चोटों के कारण जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया और वह रोने-तड़पने लगा, तब जाकर उसने अपनी मां के सामने रोते हुए पूरी आपबीती बयां की। मां ने बताया कि उनका बेटा इस कृत्य के बाद मानसिक तौर पर पूरी तरह टूट चुका था और बार-बार कह रहा था कि वह अब समाज में किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा और जान दे देगा। थाना सिटी रायकोट के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित और उसकी मां के बयानों तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नानक सिंह (निवासी मोहल्ला मौलवियां, रायकोट) तथा उसके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने कहा कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और दोनों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here