Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अवैध माईनिंग करने वाले ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, दो के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध माईनिंग करने वाले ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, दो के खिलाफ मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस की टीम ने गांव पुलपुख्ता मिआनी मोड़ नज़दीक बीती रात नाकेबंदी दौरान रेत की अवैध माईनिंग करने वाले ट्रैक्टर चालकों में से एक को काबू करने में सफ़लता हासिल की है। इस संबंधी थानामुखी इंस्पैक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला मंगल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी अब्दुल्लापुर तथा कुलवंत सिंह निवासी सल्लां के खि़लाफ़ दर्ज किया है।

Advertisements

थानेदार परमजीत सिंह की टीम जब पुलपुख्ता नजदीक मौजूद थी तो किसी ने सूचना दी कि उक्त आरोपी ब्यास दरिया इलाके में रेत की अवैध निकासी करके टांडा इलाके में बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने की गई नाकेबंदी दौरान रेत लेकर आ रहे मंगल सिंह को ट्रैक्टर ट्राली सहित काबू किया। जबकि जिस ट्रैक्टर पर रेत भरने वाली मशीन लगी हुई थी। उसको चला रहा कुलवंत सिंह अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए भागने में सफ़ल हो गया। टांडा पुलिस ने वाहनों को कब्ज़े में ले कर दोनों आरोपियों के खिलाफ माइनिंग मिनरल एक्ट अधीन मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here