
तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन के गांव परिंगड़ी में मेडिकल स्टोर को 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात पट्टी से हरिके रोड पर स्थित गांव परिंगड़ी स्थित सिमरन मेडिकल स्टोर की दुकान में पिस्तौल थामे 3 लुटेरे घुस आए और दुकान मालिक सुखविंदर सिंह निवासी परिंगड़ी को घेर लिया। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल से उनके माथे पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

जानकारी अनुसार लुटेरों ने समय बंदूक की नोक पर दुकान मालिक से करीब 8 हजार रुपये के नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है।












