Wednesday, October 21, 2026
Home Punjab झोटा हत्याकांडः CBI ने दर्ज की FIR, चंडीगढ़ PGI में होगा पोस्टमार्टम

झोटा हत्याकांडः CBI ने दर्ज की FIR, चंडीगढ़ PGI में होगा पोस्टमार्टम

मानसा (द स्टैलर न्यूज़)। मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। जिस बाद टीम साक्ष्य जुटाने और मामले की तह तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीम गठित कर दी है। यह टीम मानसा पहुंच गई और संबंधित थाने से रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। अब सीबीआई जल्द ही इसमें नई एफआईआर दर्ज कर जांच करेगी। सीबीआई की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ डीआईजी कर रहे हैं। सीबीआई की टीम ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उनके बयान लिए।

Advertisements

जांच में फारेंसिक विशेषज्ञों, ड्रग कंट्रोलर्स और अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। यह विशेषज्ञ घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच करेंगे, ताकि हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके। परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम द्वारा किया जाएगा। चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 अक्टूबर को झोटा की हत्या हुई थी और तब से उसके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन उसे न्याय दिलाने की मांग पर अड़े थे, इसलिए उन्होंने अब तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। हालांकि अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद जल्द ही झोटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here