Friday, October 23, 2026
Home Himachal भ्याड़ में स्वतंत्रता दिवस पर 46 लोगों ने किया रक्तदान

भ्याड़ में स्वतंत्रता दिवस पर 46 लोगों ने किया रक्तदान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर युवा कला मंडल भ्याड़ के सहयोग से गांव भ्याड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं के अलावा भूतपूर्व सैनिकों और अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।   शिविर के शुभारंभ अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने ध्वजारोहण किया तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1971 के युद्ध में शहीद हुए भ्याड़ गांव के उत्तम चंद, गांव बल्ह बाग के शहीद अजय कुमार वर्ष 2002, गांव सेर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा वर्ष 2004, गांव कड़ोहता के शहीद अंकुश ठाकुर वर्ष 2020 और इसी वर्ष शहीद हुए गांव घुमारवीं के कमल देव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा कला मंडल की पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में युवा कला मंडल के सहयोगी संगठनों आस्था मनोरंजन, प्रेरक समूह और प्रगतिशील मंच के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।   इस अवसर पर युवा कला मंडल के अध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा, सलाहकार अमरजीत शर्मा और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here