Tuesday, October 20, 2026
Home Crime अवैध माईनिंग करता धर्मपुरा का लक्की गिरफ्तार

अवैध माईनिंग करता धर्मपुरा का लक्की गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। अवैध माईनिंग करने के मामले में स्पैशल ब्रांच पुलिस टीम ने रेत से भरी ट्राली सहित ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान लक्की पुत्र सुरिंदरपाल निवासी धर्मपुरा वार्ड नंबर 9 दसूहा के रुप में हुई है।

Advertisements

स्पैशल ब्रांच पुलिस पार्टी में हैड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह व जसविंदर कुमार ने ट्रैक्टर चालक लक्की से जरुरी दस्तावेज मांगे जिसे वह पेश नहीं कर पाया। स्पैशल ब्रांच टीम ने उक्त आरोपी को थाना दसूहा पुलिस हरमनप्रीत सिंह के हवाले किया। दसूहा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर माईनिंग मिनरल एक्ट अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here