Tuesday, October 20, 2026
Home Crime होशियारपुर-फगवाड़ा बाईपास: हादसे में रघुवीर सिंह की मौत, पुलिस ने शुरु की...

होशियारपुर-फगवाड़ा बाईपास: हादसे में रघुवीर सिंह की मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर-फगवाड़ा बाईपास मार्ग पर देर सायं करीब 7 बजे हुए एक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार होशियारपुर-जालंधर मार्गपर फगवाड़ा बाईपास के समीप तेज रफ्तार कार ने होशियारपुर से ड्यूटी करके लौट रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

मृतक की पहचान रघुवीर सिंह के रुप में हुई है तथा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का विलााप बहुत ही हृदय विदारक था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरु कर दी थी तथा बनती कानूनी कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here