बाढ़ में बह गई 3 महिलाएं, एक को बीएसएफ जवानों ने बचाया, दूसरी का शव मिला, तीसरी की तलाश जारी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भरद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत नगर की समीप बहती नदी में 30 अगस्त को आई तेज बाढ़ में तीन महिलाएं बह गई। जबकि एक महिला को सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने जिंदा बचा लिया। तीनों महिलाएं नदी पर कपड़े धोने गई हुई थी।

Advertisements

महिलाओं की तलाश करने दौरान राजौरी नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर एक मृत महिला का शव मिला है और देरशाम तक दूसरी महिला की तलाश जारी थी। यह महिलाएं व युवतियां राजौरी नगर में पिछले काफी समय से रह रही थी और राहगीरों से समाज सेवा के नाम पर सहायता राशि एकत्रित करती थी।

जोदपुर राजस्थान (वर्तमान राजौरी) निवासी जिनकी पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमारी पत्नी संजू कुमार व मंजू कुमार पत्नी बीमा तथा एक अन्य तीसरी महिला साथ में बहती नदी में कपड़े धोने गई थी और अन्य दो युवतियां नदी से बाहर नहा रही थीं। इतने में बाढ़ आ गई। सुरक्षाबलों ने नदी के बीच कपड़े दो रही महिलाओं को बाहर निकलने को कहा लेकिन नदी के बहते पानी की आवाज में वह उनकी आवाज नहीं सुन पाईं। बीएसएफ के जवान घटना स्थल पर पहुँच गए। तीन में से एक को जिंदा बचा लिया।

राजौरी नगर के पिछले पहाड़ी इलाके में दोपहर को जोरदार मूसलाधार बारिश हुई। जबकि राजौरी में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। तबाही से अनजान महिलाएं नदी पर कपड़े धोने चली गई कि अचानक आई बाढ़ ने तीनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व बीएसएफ और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर संयुक्त बचाव व तलाशी अभियान शुरू किया। मंजू का शव मुरादपुर से मिला है। मंजू अपने पीछे पति व दो बच्चे छोड़ गई ।

मृत महिला का शव सरकारी जिला अस्पताल राजौरी में रखा गया है। वहीं दूसरी महिला का कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। पुलिस ने इस संबंधी बनती कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here