
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा. धर्मपाल साहिल (संयोजक, दृष्टि दा विज़न मंच, होशियारपुर) ने बताया कि इस वर्ष 2026 में बाहरवीं विज्ञान विषय में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में गाँव तुंग वासी ईशिता कुमारी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले भर में प्रथम और मैरिट सूची में पहली बार स्थान प्राप्त करके अपने गाँव का इतिहास रच दिया है। उसने अपने परिवार, स्कूल एवं गाँव तुंग का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि हेतु ईशिता कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. धर्मपाल साहिल के अतिरिक्त रशपाल साहिल, डा. राहुल शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, पंखुड़ी शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ईशिता बेहद साधारण परिवार की बेटी है और बिना किसे कोचिंग या ट्यूशन के उसने उच्चतम् स्थान हासिल किया है व अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।












