
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में गेजुएशन डे समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य्यातिथि वासल एजुकेशन के सी.ई.ओ राघव वासल को पुष्प गुच्छ भेंटकर के व दीपज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुरू में विघ्नहत्र्ता श्री गणेश जी की वंदना हुई। इसके बाद केजी–2 के बच्चों ने मंच संभाला व केजी –1 के बच्चों के साथ विविध प्रस्तुतियों के द्वारा सभागर में उपस्थित सभी लोगों को अपनी अदाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में नौ निहालों के अभिभावकों व दादा–दादीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की। सभी बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास से मंच संचालन करके सभी लोगों को हैरान किया जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और खुशी की लहर दिखाई दी। प्री प्राईमरी की बिंगहैड मिस दिव्या कपूर ने बताया कि इन बच्चों के साथ सभी अध्यापकों को बेहद लगाव है तथा उन्होंने जो भी अध्यापकों के मार्गदर्शन मे बहुत कुछ सीखा है जो भविष्य में उनके काम आएगा। सभागर में उपस्थित सभी के द्वारा बच्चों की खुले मन से सराहना की गई। सभी नन्हें मुन्नों ने स्कूल गतिविधियों के द्वारा सीखने के बारे में स्टेज पर प्रस्तुती दी गई। वहीं प्री प्राईमरी के बच्चों ने स्कूल बैंड द्वारा सुंदर प्रस्तुति पेश की।
स्कूल प्रिसिपल संगीता निस्तंद्रा ने सभी छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी तथा कहा कि ग्रेगुएशन डे बच्चों के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। कक्षा गतिविधियों में सीखेगीत, कविता व अन्य गतिविधियाँ उन्हें आगामी कक्षा में भी आत्मविश्वास से प्रस्तुत करने में मदद करेगा। आज हमारे नन्हें विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ आगे की कक्षाओं की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ –साथ संस्कार और अनुशासन के मूल्यों को भी अपनाते है। हम उनके गे्रड 1 में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों को उनकी प्रारंभिक शैक्षिक यात्रा पूरी करने पर मुख्य अतिथि राघव वासल ने सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए खुशीव्यक्त की तथा कहा कि आधुनिक समय में माता –पिता को अपने बच्चों को अवश्य समय देना चाहिए ताकि उनके जीवन को खुबसूरत बनाने में उनका अहम योगदान हो सके। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करने के साथ साथ अभिभावको को स्कूल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही तथा कहा कि संसार में हर अच्छे काम की प्रशंसा ज़रूरी है ताकि जीवन में नवीनता के संचार से प्रेरित हो सकें और जीवन में आगे बढ़ सके। वहीं राघव वासल ने ज़िक्र किया कि स्कूल कई नई तकनीकें भी जल्द नए सत्र से लागू करने वाला है।
वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने कहा कि आज के ये नन्हें बच्चे हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य है। शिक्षाज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन जीने भी सिखाती है तथा मनुष्य जो बाल्यकाल में सीखपाता है वे भविष्य में उसके काम आता है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये बच्चे आगे चलकर समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनेंगे। मेरी ओर से सभी नौनिहालों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएँ। इन विशेषक्षणों को यादगार बनाने के लिए समारोह के समापन के समय सभी विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों ने यादगार फोटो सैशन भी करवाया गया।












