Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम भवन चांद नगर में श्री राम नवमीं महोत्सव 19 से...

श्री राम भवन चांद नगर में श्री राम नवमीं महोत्सव 19 से शुरु होगाः हरीश सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से श्री राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में 19 मार्च से 29 मार्च तक परम पूज्य अनन्त श्री विभूषित वरिष्ठ महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी प्रकाशानन्द सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में श्री राम नवमीं महोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी देते हुए प्रधान हरीश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर देवी भक्तिप्रभा, परोखरा धाम, जालौन (उत्तरप्रदेश) प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे तक श्री राम कथा का रसपान कराएंगी। उन्होंनें बताया कि 19 मार्च को कथा के प्रारंभ के मौके पर सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा ध्वजा पूजन एवं हनुमान चालीसा जी का सामूहिक पाठ करवाया जाएगा और सायं 6 बजे कथा प्रारंभ होगी। 27 मार्च को सुबह 9 बजे से श्री सुंदर काण्ड जी के सामूहिक पाठ के उपरांत कन्या पूजन, ब्रह्म भोज तथा विशाल भंडारा होगा।

उन्होंनें बताया कि 28 मार्च को सायं 6 से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रविनंदन शास्त्री (श्री वृन्दावन धाम वाले) भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंनें आगे बताया कि 29 मार्च को सुबह 10 बजे आचार्य पंडित राम शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ के उपरांत दोपहर 2 बजे भंडारा आरंभ किया जाएगा। उन्होंनें सभी शहर निवासियों को बढ़-चढ़ कर पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here