
बाबा बकाला साहिब (द स्टैलर न्यूज़)। मालिकाना जमीन पर कब्जा लेने गए डेरा ब्यास के सेवादारों पर रणजोध सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार यह घटना तहसील बाबा बकाला साहिब के गांव गाजीवाल की बताई जा रही है। पता चला है कि हमलावर रणजोध सिंह के भाई ने अपने हिस्से में आने वाली जमीन डेरा ब्यास को बेची थी। इस हादसे में दूसरा सेवादार दविंदर सिंह घायल हो गया।

उसी संबंध में आज डेरा ब्यास के सेवादारों द्वारा खरीदी जा चुकी मालिकाना जमीन पर कब्जा लिया जा रहा था कि रणजोध सिंह ने सेवादारों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दौरान मनजीत सिंह मीता नामक सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना ब्यास की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी देहात कंवलप्रीत चाहल ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा, उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से हथियार और काफी संख्या में कारतूस भी बरामद किए।












