Tuesday, October 20, 2026
Home Crime शराब के लिए 10 रुपए न देने पर दोस्त का कर डाला...

शराब के लिए 10 रुपए न देने पर दोस्त का कर डाला कत्ल, 2 गिरफ्तार

बुलढाणा (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शराब के लिए 10 रुपए नहीं देने पर एक व्यक्ति की उसके 2 दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय भागवत सीताराम फेज के रूप में हुई है और उसके आरोपी दोस्त 40 वर्षीय विनोद लक्ष्मण वानखेड़े और 35 वर्षीय दिलीप त्र्यंबक बोड्डे शराब की दुकान पर शराब पीने गए और रुपये की मांग की। उससे 10 रुपये मांगे, जिसपर भागवत सीताराम फेज ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया, जिससे वे नाराज हो गए। फेज जब दुकान से बाहर निकल रहा था तो आरोपी ने उसके सिर पर पीछे से लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और वहीं पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फेज का शव खून से लथपथ पाया गया था और पुलिस ने कहा कि हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here