Tuesday, November 3, 2026
Home Education सरकारी कॉलेज में ’प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन दीवाली’ मनाने के लिए विद्यार्थियों...

सरकारी कॉलेज में ’प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन दीवाली’ मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में  कॉलेज के प्रिंसीपल डा. गगनदीप चीमा जी के नेतृत्व में वाईस प्रिंसीपल तथा रेड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार के सहयोग  से दीवाली के त्योहार के अवसर पर विद्यार्थियों को  ’’प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन दीवाली’’ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज के प्रिंसीपल डा. गगनदीप चीमा जी ने विद्यार्थियों को दीवाली की बधाई देते हुए कॉलेज में विद्यार्थियों तथा स्टाफ को पटाखे न चलाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि पटाखे चलाने से प्रदूषण बढ़ जाता है तथा इसका मनुष्यों, जानवरों, पशु-पक्षियों तथा पूरी कुदरत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि यदि पटाखे चलाने हैं तो ग्रीन पटाखे चलायें। उन्होने कहा कि हमें इस दिवस पर धरती को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ लगाने चाहिए तथा दूसरों को भी तोहफे के तौर पर पेड़ देने चाहिए। उन्होने कहा कि हमेशां के लिए अपने अंदर की बुराईयों को इस अवसर पर खत्म कर देना चाहिए।

Advertisements

कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल तथा रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने, बिजली की बचत करने, खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने, जरुरतमंदों की सहायता करके उनके घरों को भी रौशन करने, मिट्टी के दीये सरसों के तेल में जलाने, हवन करने, घर की बनी हुई मिठाईयां खाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हमें सरकारी निर्देशों की पालना आवश्य करनी चाहिए ताकि हमारे जीवन में कोई अनहोनी घटना न घट सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया। अस्सिटेंट प्रोफेसर रणजीत कुमार, अरुण कुमार तथा धर्मवीर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here