
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन पंजाब के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में आज स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों की एक विशेष बैठक करवाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा ने इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुआसपुर हीरां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ तथा सरकारी मिडिल स्कूल छावनी कला का विशेष तौर पर दौरा करके स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ स्कूल की बेहतरी संबंधी बातचीत की। जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा ने उन्हें कहा कि यह स्कूल आपके हैं तथा हम सब ने मिलकर इन्हें और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई है।

आज के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से किसी भी तरह से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का प्रयास करना होगा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिले। इसके साथ-साथ उनके लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा साफ सुथरे टॉयलेट्स भी होने चाहिए। उन्होंने कमेटी सदस्यों से स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने में स्कूल प्रबंधकों के साथ सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने में अग्रणीय है।
अध्यापक लगातार बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास से लगाकर कड़ी मेहनत करवा रहे हैं। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से अनुरोध किया कि वह समय-समय पर स्कूल का दौरा करके अध्यापकों से स्कूल में चल रहे विकास कार्यों तथा पढ़ाई की स्थिति के बारे में आवश्यक चर्चा करें। इस मौके पर खवास पुरहीरा स्कूल की प्रिंसिपल रमनदीप कौर, शेरगढ़ स्कूल की इंचार्ज अनीता रानी तथा छावनी कला स्कूल की इंचार्ज रजवंत कौर भी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन एक स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करतो जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा।












