Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur अंतिम संस्कार में भाग लेने गए रेलवे मंडी निवासी मोहन का एक्टिवा...

अंतिम संस्कार में भाग लेने गए रेलवे मंडी निवासी मोहन का एक्टिवा चोरी, शिवपुरी के बाहर किया था खड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के चोअ पार हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार में भाग लेने गए एक व्यक्ति की एक्टिवा चोरी हो गई। जानकारी देते हुए मोहन लाल सिद्धू ने बताया कि वह रेलवे मंडी में रहते हैं और उनके मोहल्ले में मास्टर ठाकुर जसवीर सिंह का निधन हो गया था तथा उनका अंतिम संस्कार था, जिसमें भाग लेने के लिए वह शिवपुरी अपने एक्टिवा (पीबी-07, 8552, रंग काफी जैसा) पर गए थे। उन्होंने बताया कि वह 2 बजे वहां पहुंचे थे तथा करीब आधे घंटे बाद जब वह बाहर आए तो उनका एक्टिवा वहां नहीं था। आसपास पता करने पर भी एक्टिवा का कुछ पता नहीं चला। इस पर वह समझ गए कि कोई चोर उसी चोरी करके ले गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस संबंधी उन्होंने पहले थाना माडल टाउन में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह इलाका थाना सिटी में आता है तथा थाना सिटी से संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें थाना माडल टाउन जाने को कहा, जिस पर वह शिकायत के लिए वहां जा रहे हैं। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शिवपुरी के बाहर से आए दिन चोर लोगों के दोपहिया वाहन चोरी कर रहे हैं और पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कर रही। लोगों ने कहा कि अब तो अंतिम संस्कार में आते हुए भी डर लगता है तथा चोर इस पवित्र स्थान को भी नहीं छोड़ रहे। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से अपील की कि वह शिवपुरी व इसके आसपास के इलाके में चोरों की धरपकड़ के लिए व्यापक तौर पर अभियान चलाए जाने संबंधी जरुरी निर्देश जारी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here