Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur ओजोन परत को बचाना है तो घर-घर तुलसी की स्थापना जरुरी: संजीव...

ओजोन परत को बचाना है तो घर-घर तुलसी की स्थापना जरुरी: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुवाई में श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर में तुलसी के पौधे वितरण किए गए। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि धरती पर तुलसी ही एकमात्र ऐसा पौधा है, जो ओजोन गैस छोड़ता है और हमारे धर्म ग्रंथों में भी तुलसी को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेजी से वातावरण असंतुलन बढ़ रहा है तथा इसका सीधा असर हमारी ओजोन परत पर पड़ रहा है। इसलिए ओजोन परत को बचाने के लिए घर-घर तुलसी की स्थापना बहुत जरुरी है।

Advertisements

अरोड़ा ने कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर तुलसी के पौधे वितरित करके लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जाता है। इस मौके पर सचिव राजेन्द्र मोदगिल एवं विजय अरोड़ा ने आयोजन में सहयोग के लिए मंदिर कमेटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण से मुक्ति पा सकते हैं। इस अवसर पर राजेन्द्र मोदगिल, एचके नकड़ा, विजय अरोड़ा, अमरजीत शर्मा, तरसेम मोदगिल, राजेश बांसल, राजिंदर सरीन, दीपक धीर, दविंदर सरीन, सुमनकांत गुप्ता, संजीव गुप्ता, रमेश गुप्ता, दुष्यंत गुप्ता, नीरज गुप्ता, रिशुतोष, अर्जुनदास बांसल, सचिन गर्ग, तनिश बांसल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here