Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गांव कोट निवासी लापता विजय का शव जनौड़ी डैम से बरामद

गांव कोट निवासी लापता विजय का शव जनौड़ी डैम से बरामद

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। 7 फरवरी से गांव कोट के गुमशुदा व्यक्ति का आज 15 मार्च दिन शुक्रवार को जनौड़ी डैम से शव बरामद हुआ। मृतक विजय कुमार (49) पुत्र केसर राम निवासी गांव कोट थाना हरियाना के परिजनों ने 10 फरवरी 2019 को थाना हरियाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Advertisements

लोगों ने आज डैम में एक शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को डैम से निकलवाया और जांच करने पर पता चला कि शव उक्त व्यक्ति का है। पुलिस ने इस संबंधी बनती कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here