
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा आज पूरे भारत में सभी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त जारी की गई है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की दूर दृष्टि वाली सोच का ही नतीजा है कि करोड़ो किसान इस समय इस स्कीम का लाभ उठाकर प्रति वर्ष 6 हज़ार रुपए की रकम सीधे अपने खातों में वसूल पा रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने यह स्कीम उन सीमांत तथा गरीब किसानो की मुश्किलों को सामने रखकर शुरू की थी जो कई बार अपनी थोड़ी सी भूमि के लिए मौके पर बीज़ या खाद का प्रबंध नहीं कर सकते थे तथा उन्हें मंहगे ब्याज़ की दर पर छोटी-छोटी रकम ऋण के रूप में उठानी पड़ती थी।

इस स्कीम के शुरू किये जाने पर राजनितिक विपक्षिओं ने कई सवाल भी खड़े करने की कोशिश की। परंतु प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी किसानो के भले के लिए अडिग विश्वास के साथ इस स्कीम को लगातार पिछले 8 वर्षो से चला रहे है। उह्नोने कहा कि भारत को आज़ाद हुए 75 वर्ष से अधिक समय हो चूका है। परंतु पिछली किसी भी सरकार ने छोटे किसानो को नकद सहायता देने के बारे में ना ही सोचा तथा ना ही कोई स्कीम लागू की। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 100 फीसदी केंद्रीय फंड से चलने वाली इस स्कीम के अंतर्गत पिछले 8 साल से हर चार महीने बाद 2000 रुपए यानि प्रत्येक किस्त के 4 लाख 47 हज़ार करोड़ रुपए करोड़ो किसानो खाते में निर्विघ्न डाल रहे है। जोकि छोटे किसानो की आजीविका का सहारा बन रही है।











