
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी जिला होशियारपुर की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष दलजीत राय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बसपा पंजाब अध्यक्ष डा. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य के होशियारपुर आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ ’देश की नेता कैसी हो बहन मायावती जैसी हो’, ’कांशीराम जी तेरी सोच ते पहरा देवांगे ठोक के’ ’करीमपुरी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगा कर सिरोपे और लोई भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष करीमपुरी ने कहा कि 5 नवंबर से मैं पंजाब के जिस भी कोने में गया हूं, बसपा कार्यकर्ता मायूस जरूर था कि साहिब कांशीराम के आंदोलन का क्या होगा, लेकिन थका हुआ नहीं था, आज भी तैयार बैठा हैं। मैं पंजाब के स्वाभिमानी और मेहनती कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और शक्तिशाली बनाने के लिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी और लगन से काम करने की अपील करता हूं। किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को आंच नहीं आने दी जायेगी, दुश्मन को सबक सिखा दिया जायेगा। करीमपुरी ने कहा कि इस समय पंजाब में ड्रग माफिया सरकार की छत्रछाया में पंजाब की जवानी को वर्बाद कर रहा है और केंद्र और पंजाब की आप सरकार ने मिलकर किसानों को वर्बाद किया है। आज बेरोजगार युवा बेरोजगारी के कारण या तो विदेश भाग रहे हैं या नशे में डूब रहे हैं। किसान सड़कों पर धरने दे कर बैठे हैं और मजदूर अपने परिवार की जरूरतों को लेकर चिंतित हैं।

करीमपुरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार के खिलाफ और जवानी को नशे से बचाने और किसानी को सरकारी जुल्म और धक्केशाही से बचाने के लिए व्यापक आंदोलन चलाएगी। करीमपुरी ने गढ़शंकर के खानपुर गांव में पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को जनता के प्रति अपना रवैया सुधारना चाहिए और खानपुर के दोषी मुलाजिमों को तत्काल निलंबित कर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर बसपा पंजाब के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह चौहान, पूर्व कोऑर्डीनेटर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल ने बहन मायावती के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 12-14 साल बसपा की जिला स्तरीय बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी हुई है और अब पंजाब में अत्याचारों का दौर खत्म होगा, बसपा एक नई ताकत बनकर उभरेगी।
बामसेफ के पहले अध्यक्ष मोहन लाल सेवानिवृत्त सुप्रीडेंट ने कहा, साहिब कांशीराम द्वारा बहुजन समाज के लिए दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, बसपा करीमपुरी के कुशल नेतृत्व में 2027 में एक बड़ी शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर गुरलाल सैला, ठेकेदार राजिंदर सिंह, गुरनाम चौधरी, महिंदर सिंह संधर, एडवोकेट धर्मेंद्र दादरा, एडवोकेट पलविंदर माणा, मनिंदर शेरपुरी, जगमोहन सज्जना, हरबंस सिंह, मदन सिंह बैंस, सुखदेव बिटा, यश भट्टी, रूप लाल, अमरजीत मल, निशान चौधरी, रेणु लद्धड़, बीबी महिंदर कौर, सुरजीत मेहमी, लहिमबर राम झमट, चौधरी बलवीर चंद कैमपुर, दिनेश पप्पू , दलविंदर बोदल तथा सैंकड़ों बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।












