
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर के अधीन पड़ते काहनूवान सड़क मार्ग पर देर रात करीब 10 लुटेरों ने लूट के इरादे से एक घर में हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानिय काहनुवान रोड़ पर रहने वाले सराफ राम लुभाया वर्मा की पत्नी प्रवीण लता ने बताया कि देर रात कुछ लुटेरों दीवार पर लगी ग्रिल काटकर घर के अंदर घुस गए। जिसके बाद उन्होंने गहने लूट लिए।

उन्होंने बताया कि जब परिवार की तरफ से इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर तेज हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और लुटेरों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे, जबकि लुटेरे घायल राम लुभाया वर्मा की रिवाल्वर भी छीन ले गये हैं। जिसके बाद इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












