
हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। हैदराबाद के किस्तमपुरा क्षेत्र में बीते दिनों ब्रिज के नीचे और चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक 2 महिलाओं के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अत्तापुर क्षेत्र के एक ऑटो ड्राइवर ने जो पहले से शादीशुदा है और 4 बच्चों का बाप है। वो एक महिला से झूठे वायदे कर उसको अपने साथ किस्मतपुरा ब्रिज के नीचे ले गया, वहां उसने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

दूसरी घटना चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन की है, जहां स्टेशन के सामने एक बोरे में महिला का शव मिला। पुलिस की जांच से पता चला कि नारसिंगी से चार्लापल्ली तक ऑटो बुक करने वाली महिला का शव उसी ऑटो ड्राइवर ने बोरे में डालकर फेंक दिया। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे बोरे में शव होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस जांच के मुताबक आरोपी ने कपड़े बदले और अगरतला जाने वाली ट्रेन में सवार होकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सबूतों व सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।












