खेतीबाड़ी विभाग ने लगाया ब्लाक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। ब्लाक खेतीबाड़ी कार्यालय टांडा की ओर से खेतीबाड़ी अधिकारी होशियारपुर विनय कुमार के दिशा निर्देशों अधीन ब्लाक स्तरीय सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी टांडा डा. सतनाम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कैंप दौरान विभिन्न गाँवों के किसानों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

सिखलाई कैंप दौरान माहिर अधिकारी टांडा डा. अवतार सिंह नर ने कीड़ेमार दवाओं के सही उपयोग के बारे में किसानों को अवगत करवाते हुए उनका सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंजीत सिंह ऐ.ओ. तथा किरणजीत सिंह ए.डी.ओ. ट्रेनिंग होशियारपुर ने तेल बीज तथा फसलों के अवशेष की संभाल के बारे में जानकारी देते हुए इन्हे न जलाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अगली फसलों को बीजने की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी।

कैंप दौरान सरबजीत सिंह ए.टी.एम. की ओर से किसानों के लिए लाभदायक आत्मा स्कीमों के बारे में बताया। इस दौरान स्टेज सचिव की भूमिका रशपाल सिंह एएसआई टांडा ने निभाई। इस दौरान समूह खेतीबाड़ी कार्यालय स्टाफ सदस्य कुलवंत सिंह, रविंदर सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह तथा विभिन्न गांवों से संबंधित किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here