Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलासिद्ध में मजदूरों ने श्रम कानूनों को लागू करने की...

हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलासिद्ध में मजदूरों ने श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मंगलवार को जिला हमीरपुर के एकमात्र हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलासिद्ध में मजदूरों ने श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर दो घंटे प्रदर्शन किया l आज सुबह ही हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले 600 के करीब मजदूर गेट पर एकत्रित हुए और मांगों को लेकर दो घंटे नारेबाजी की l मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रम कानूनों को लागू नहीं कर रहा है मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और बार बार लटकाया जाता है l

Advertisements

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के पास काम करने वाले मजदूरों का ई पी एफ जमा नहीं किया जा रहा है जो कि श्रम कानूनों की घोर अवहेलना है l प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन समझौते के अनुसार 7 तारीख तक मजदूरों को वेतन की अदायगी अगर नहीं की और ठेकेदारों के पास काम करने वाले मजदूरों का ई पी एफ जमा नहीं किया तो यूनियन संघर्ष का रास्ता अपनाएगी जिसके लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा l 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here