इस द्वीप पर नहीं होता कोरोना!

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। चाहे कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है और बार-बार लॉकडाऊन लग रहा फिर भी एक जगह ऐसी है यहां कोरोना नहीं पहुंच पाया। ये यूनाइटेड किंगडम के करीब एक द्वीप है। इस द्वीप को अब लोग जीरो केस वाला आइलैंड के नाम से पहचानते हैं। इस द्वीप का नाम सेंट हेलेना द्वीप है।

Advertisements

साल 2019 से लेकर अभी तक करोड़ों लोग संक्रमित हुए लेकिन इस जगह पर एक भी केस नहीं आया। यह द्वीप 121.7 किलोमीटर स्केयर क्षेत्रफल में फैला है। इस द्वीप की जनसंख्या करीब 5000 हैं। सेंट हेलेना की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कोविड का कोई भी नियमों का पालन नहीं होता। लोग पहले की तरह आम जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, बाहर से आने वाले लोगों को कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here