Friday, October 30, 2026
Home International पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में 3 बदलाव, पूर्व कप्तान सरफराज...

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में 3 बदलाव, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की टीम में वापसी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूका)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में यूएई और ओमान में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और धुरंधर बल्लेबाज फखर जमां को टीम में जगह दी गई है। 17 अक्टूबर के 14 नवंबर के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप आयोजन किया जाना है। नए अध्यक्ष रमीज रजा ने पहले ही टीम में बदलाव किए जाने के संकेत दिए थे। पूर्व कप्तान सरफराज के साथ अनुभवी फखर जमा और हैदर अली को टीम में जगह दी गई है। आजम खान, खुशदिल शाह और मोहम्मद हसनैन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here