Tuesday, October 13, 2026
Home International कैलिफोर्निया: विटनी एवेन्यू रिवरडेल के समीप हुए सडक़ हादसे में 2 की...

कैलिफोर्निया: विटनी एवेन्यू रिवरडेल के समीप हुए सडक़ हादसे में 2 की मौत

कैलीफोर्निया (द स्टैलर न्यूज़)। फरिजनो के दक्षिणी हाई-वे-41 पर हुई दर्दनाक सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार कैलीफोर्निया हाई-वे पैट्रोल के सार्जेंट जोसफ ने बताया कि हादसा सायं करीब 5:30 बजे से पहले विटनी एवेन्यू रिवरडेल के समीप हुआ।

Advertisements

जानकारी अनुसार चौंक पर लाल बत्ती बोने पर ट्रैफिक रुकने के बाद दूसरी तरफ जा रही एक बीएम डब्ल्यू कार एक अन्य कार से जा टकराई, जिससे एक और तीसरी कार की टक्कर भी इन दोनों कारों से हो गई। जिससे करीब 50 वर्ष की महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि बीएमडब्ल्यू के चालक व तीसरी गाड़ी सवारों के घायल होने का कोई समाचार नहीं है। खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी प्राप्त हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here