
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सीबीआई ने सीबीआई के ही एक इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया हैं। आपको बता दें कि पकड़े गए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है। सीबीआई की टीम ने रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर छापा मारा और यहां पर उसको रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 7 लाख 88 हजार रुपए की नकदी और 2 सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल राज ने कॉलेज की सही रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ली थीं। पुलिस ने मीडिएटर सचिन जैन को भी पकड़ा है। जिसके बाद चारों आरोपियों को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया।












