Monday, October 19, 2026
Home National 1 मुर्गे ने ली 3 व्यक्तियों की जान

1 मुर्गे ने ली 3 व्यक्तियों की जान

असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम के कछार जिले स्थित लखीमपुर इलाके से मुर्गे को बचाते समय 3 व्यक्तियों की मौत का हैरानीजनक मामला सामने आया हैं। जानकारी मुताबक ट्रैक्टर टीला बसाहट के रहने वाले एक परिवार का मुर्गा अचानक कुएं में गिर गया। जिसको बचाने के लिए दो भाई मनजीत देब और प्रोसेनजीत देब कुमार ने कुएं में छलांग लगा दी।

Advertisements

काफी देर बाद जब दोनों की कुएं में कोई हलचल महसूस न हुई तो पड़ोसी के लड़के अमित सेन ने कुएं में छलांग लगाई। कुछ समय बीत जाने के बाद उसकी भी कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। जिसके बाद तीनों की शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा हैं कि कुएं के अंदर जहरीली गैसों से दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here