
पुणे (द स्टैलर न्यूज़)। पुणे के भोसारी इलाके में पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जमीन से करीब 12 फीट की ऊंचाई पर पानी की टंकी बनाई हुई थी और सुबह काम पर जाने से पहले मजदूर टंकी के पास लगे नल पर नहाने के लिए आए थे।

तभी अचानक पानी के दबाव के कारण टंकी ढह गई और वहां नहा रहे मजदूर उसके नीच दब गए। टंकी के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












