Monday, October 5, 2026
Home Crime कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने 2 लोगों पर की...

कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने 2 लोगों पर की फायरिंग, एक की मौत

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के हिसार में कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर देर रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 2 लोगों पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग में हरिता गांव के रहने वाले नरेश नागल उर्फ ​​सुतला की मौत हो गई, जबकि बियानाखेड़ा का रहने वाला धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हुई। बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दोनों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल धर्मबीर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक नरेश नागल उर्फ ​​सुतला पर पहले से कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को गैंगवार या पुरानी रंजिश मानकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नरेश नागल शराब का कारोबारी था।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं। घटना के पीछे की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here