Thursday, October 22, 2026
Home Crime दसूहा: 20 किलो चूरापोस्त सहित मोगा का बूटा सिंह गिरफ्तार

दसूहा: 20 किलो चूरापोस्त सहित मोगा का बूटा सिंह गिरफ्तार

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। एसएसपी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत डीएसपी मनीश कुमार शर्मा की अगुवाई में थाना प्रभारी एसआई गुरप्रीत सिंह की हिदायतों अनुसार एसआई दिलबाग सिंह की तरफ से एसडीएम चौंक दसूहा से तेल वाले टैंकर नंबर पीबी-46-डब्ल्यू-1320 को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली।

Advertisements

जिसमें से 20 किलोग्राम डोडे चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने टैंकर चालक बूटा सिंह पुत्र नरंजन सिंह निवासी उसंग पत्ती कोकरी कलां थाना महिणा जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here